फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जब तक पत्नी की विदाई नहीं होगी, टावर से नीचे नहीं उतरूंगा...

विज्ञापन
सिरकोनी, टावर पर चढ़ा युवक। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार की रात 9 बजे पत्नी की विदाई न होने से आहत गुलशन मौर्य मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर चार थानों की पहुंची पुलिस टीम लगातार युवक को समझाती रही। इसके बाद युवक टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। देर रात 12 बजे पुलिस ने पत्नी को बुलवाकर उससे बात करवाई। इसके बाद युवक नीचे उतरा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर फुलमंडी मुहल्ले के निवासी गुलशन मौर्य की पत्नी साधना मौर्या घरेलू विवाद के बाद लाइनबाजार स्थित सैदनपुर अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार को गुलशन पत्नी साधना की विदाई कराने ससुराल गया। वहां साधना की विदाई करने से साफ मना कर दिया गया। पत्नी की विदाई नहीं होने से गुलशन आहत हो गया। वह रात 9 बजे ससुराल से सीधे नेवादा गांव स्थित टावर के पास पहुंचा और ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, कोतवाल शहर अनिता सिंह, थानाप्रभारी लाइनबाजार केके सिंह, थानाध्यक्ष जलालपुर सतेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी बुलवा ली। युवक को काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह पत्नी की विदाई की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने सैदनपुर गांव से पत्नी साधना मौर्या व उसके परिजनों को बुलवाया। पत्नी से बात तथा ससुराल के लोगों द्वारा विदाई का आश्वासन मिलने पर लगभग तीन घंटे बाद गुलशन टावर से नीचे उतरा। उसे थाने ले जाकर उचित कार्रवाई करते हुए गुलशन को उसकी मां व भाई को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें