फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विदेश से दो दिन पहले घर आया पति का दोस्त, घर बुलाकर महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात महिला ने अपने पति के दोस्त को बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जख्मी युवक की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने उसे वाराणसी में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित दो दिन पहले ही सउदी अरब से कमाकर लौटा था और दोस्त की पत्नी से मिलने पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति का पीड़ित युवक दोस्त है। पीड़ित का उसके घर आना-जाना रहा है। महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात रहने लगा है। इधर, पीड़ित भी सउदी अरब चला गया था। वह दो दिन पहले घर लौटा है। रविवार की रात वह अपने पड़ोसी दोस्त के घर गया। जहां दोस्त की पत्नी से मिला। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। वजह महिला और उसके बीच संबंध को लेकर परिवार की लोगों की नाराजगी थी। आरोप है कि परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करके छोड़ दिया। मंगलवार की रात साजिश के तहत महिला ने उसे घर बुलाया। सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान के मुताबिक महिला ने युवक को घर बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें