फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जौनपुर में खौफनाक वारदात, महिला ने युवक को घर पर बुलाया फिर प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया वार, हालत नाजुक

Wed, 08 Oct 2025 11:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर में एक महिला ने युवक को पहले घर बुलाया फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
घटना की जानकाकी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने सोमवार की रात गांव के ही एक युवक को घर में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। प्राइवेट पार्ट पर गम्भीर चोट पहुंचने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजन आनन- फानन घायल को स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी होने पर पुलिस आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज, अजीत सिंह चौहान बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। घायल का वाराणसी में इलाज जारी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मेले में दिखा अनोखा नजारा: लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर और अखंड भारत के लगाए पोस्टर, लाउडस्पीकर से किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें