मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के मालिकानपुर गांव में बृहस्पतिवार रात पत्नी के मायके के जमीन में हिस्से की मांग को लेकर पति ने पत्नी को मारपीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
उक्त गांव निवासी राजेश गौतम की शादी नेवढि़या थाना क्षेत्र के करमौआ गांव की शोभनाथ गौतम की बेटी मनोरमा देवी से 12 वर्ष पूर्व हुआ था। बीते दो दिनों से पति राजेश पत्नी मनोरमा देवी के पिता शोभनाथ से जमीन में हिस्से की मांग करते हुए प्रताडि़त कर रहा था, लेकिन मनोरमा देवी अपने पति को बार-बार समझाती रही कि हम मायके से कोई भी जायदाद या जमीन नहीं मांगेंगे। इस बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात राजेश ने मनोरमा देवी को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस भेजकर मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।