फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पत्नी के पैसा न देने पर पति ने कीटनाशक खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव में बृहस्पतिवार को पत्नी ने पैसा नहीं दिया तो पति ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव निवासी राजेश कुमार बिंद (35) अपनी पत्नी से पैसा मांग रहा था। पत्नी ने जब पैसा नहीं दिया तो वह गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार संजय वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया है। घटना के पीछे के कारण की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें