फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा सेवा शुरु हो गई है। सेवानिवृत्त, सरकारी कर्मचारियों व उसके आश्रितों का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में राज्य कर्मचारियों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए मेडिकल कॉलेज ने आईपीडी शुरू होने से पहले तैयारी कर ली है। कर्मचारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। योजना में सिर्फ सरकारी कर्मचारी, पेंशन भोगी ही ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए सभी कर्मचारियों को एक राज्य स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन में अलग काउंटर बनाया गया है।
इलाज के लिए कर्मचारी का पीपीओ नंबर जो 12 अंक का होगा, रिटायर कर्मचारियों के विभाग का नाम, जनपद, कोड, पद, आय प्रमाण पत्र के साथ सातवें वेतन आयोग के अनुसार, रिटायर कर्मचारियों के कार्यालय का नाम, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, सेवानिवृत्त की तिथि, आवेदक के पिता व पति का नाम, आधार से जुड़े मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर व एक रंगीन फोटो की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


इलाज की सुविधा पाने के लिए लाभार्थियों के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा कार्ड का होना अनिवार्य होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। -प्रो.शिवकुमार कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें