फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में रखे गए लोगों का भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
17- बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में क्वारंटीन पर रखे गये भूख हड़तालियों को समझाते एसडीएम अ - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बदलापुर। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में क्वारंटीन में रखे गए 36 लोग बिहार, झारखंड अपने घर जाने के लिए सोमवार को चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। उनमें से कुछ हालत बिगड़ने भी लगी है।
विज्ञापन

एसडीएम अंजनी कुमार सिंह, तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय , अधिशासी अधिकारी डा. महेंद्र तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने उन सब को खाना खाने के लिए घंटो समझाया लेकिन एक भी लोगों ने खाना नहीं खाया। लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि क्वारंटीन का समय पूरा होने के बावजूद हमें 37 दिन से रखा गया है। जब कि इंटर कालेज में क्वारंटीन पर रखे गए 283 लोगों को समय पर ही घर जाने के लिए छोड़ दिया गया है। हमारे साथ प्रशासन सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हंगामा करने वालों ने प्रशासन को चेताया है कि जब तक उनको नहीं छोड़ा जाएगा तब तक भोजन का बहिष्कार करेंगे। हंगामा करने वालों में अमर यादव, पिन्टू पासवान, अजय कुमार, मनीष कुमार,महेंद्र यादव, जीतेन्द्र यादव, विकास, संदीप, शिव कुमार, संदीप , प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद थे। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि क्वारंटीन पर रखे लोगों में एक का सेम्पल जांच के लिए गया है। वाराणसी में प्रयोगशाला बंद होने के कारण रिपोर्ट नहीं आ पायी है। रिपोर्ट लखनऊ से आने के बाद ही सब को साधन से उनके घर तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें