फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर मिले गले और दी मुबारकबाद अदा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की नमाज रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। और एक-दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान जानवरों की कुर्बानी भी दी गई।
विज्ञापन

मस्जिद और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के साथ ही शहर से लेकर गांवों तक कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। कुर्बानी के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में डस्टबिन रखवाए गए थे।
शाही ईदगाह में इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक आखरी महीना जिलहिज्जा कि 10 तारीख को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। कोविड काल के दो साल के बाद शाही ईदगाह में ईद की नमाज बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की। ईद की नमाज हजरत मौलाना जफर साहब के दामाद मौलाना फैसल कमर साहब ने अदा कराई। उन्होंने बताया कि अरबी में कूर्ब का मतलब नजदीक होता है, इसीलिए इसको ईद ए कुर्बा भी कहते हैं। और कुर्बानी करने के बाद बंदा अपने रब के नजदीक हो जाता है। नमाज के वक्त जिला प्रशासन के लोग भी ईदगाह के इर्द-गिर्द मौजूद रहे। इस मौके पर शाही ईदगाह कमेटी के सदस्य मो. शोएब खां, नेयाज ताहिर ,रियाजुल हक, हाजी इमरान, अबुजर अंसारी, जफर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: बकरीद पर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद मौलाना बहाउद्दीन ,नूरानी मस्जिद में हाफिज दानिसुल इस्लाम ,नूरी मस्जिद इटैली में मौलाना मुनीर अहमद व ईदगाह गजना में मौलाना नसीम जौनपुरी ने नमाज अदा कराई।
मड़ियाहूं: कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान इसकी पहली नमाज रौजा वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद शोएब, दूसरी नमाज हजरत मौलाना जमीरूद्दीन साहब ने शाही ईदगाह में सुबह सात बजे अदा कराई। तीसरी नमाज जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे मौलाना फहीम अंसारी ने अदा कराई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही।
सिकरारा: क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व शांति पूर्वक मनाया गया। चौराहा स्थित मस्जिद पर साढ़े सात बजे नमाज सम्पन्न हुई। इसके अलावा रीठी, समाधगंज, फतेहगंज में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।
मछलीशहर: नगर स्थित ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, सब्जी मंडी स्थित मस्जिद कर्बला की मस्जिद सहित नगर की सभी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। शहरे इमाम मौलाना अबुल कलाम ने ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे नमाज अदा कराई। एक दूसरे से गले मिलकर बक़रीद की बधाई दी। नमाज के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, एसडीएम ज्योति सिंह,क्षेत्राधिकारी अतर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: कस्बा के गौरा ईदगाह में हाफिज रेहान, कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में हाफिज अशहद, जामा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद उमर, मस्जिद तैयबा में मौलाना अलीहसन नोमानी और बमैला स्थित शिया मस्जिद में मौलाना अली अब्बास ने बकरीद की नमाज अदा कराई।
शाहगंज: सरपतहां थाना क्षेत्र के पूरा असालत खां,सुइथाकलां, डीह असरफाबाद , समोधपुर, हमजापुर, जमदरा नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें