फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित मकान पर कब्जे की सूचना पर पहुंची चार थानों की फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में विवादित मकान का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। मकान पर कब्जे की सूचना पर शुक्रवार की शाम को चार थानों की फोर्स पहुंची तो बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने एक पक्ष को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

विवादित मकान का यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब मकान से बेदखल की गई महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। हालांकि सीओ की जांच में महिला का आरोप फर्जी पाया गया था। नौपेड़वा बाजार निवासी प्रेमचंद गुप्ता बाजार में यादवेश इंटर कालेज के सामने एक मकान किराए पर लेकर उसमें दाना भूंजने का व्यवसाय करता था और उसी मकान में अपनी पत्नी आरती और बच्चों के साथ रहता भी था। इसी बीच मालिक ने उस मकान को वर्ष 2016 में राजेन्द्र प्रसाद मोदनवाल को बेच दिया। आरोप है कि 10 मार्च को होली के दिन राजेंद्र ने सुबह प्रेमचंद का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया और मकान पर कब्जा कर लिया। आरती गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद प्रेमचंद पत्नी के साथ फिर से उसी मकान में कब्जा कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से राजनीतिक दबाव और पैरवी के चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की फोर्स बुला ली गई। बक्शा के अलावा बदलापुर, सिकरारा एवं सरायख्वाजा थाने की फोर्स पहुंची तो बाजार में अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष बक्शा शशिचन्द चौधरी का कहना है कि प्रेमचंद एवं राजेंद्र प्रसाद के बीच जमीन का विवाद कब्जे को लेकर विवाद है । जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने की सूचना मिली जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र और उनके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें