फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग

Fri, 29 Apr 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सूर्य से निकल रही आग, घरों से नही निकले लोग, हमेशा गुंजायमान रहने वाला सद्भावना पुल पर शुक्रवार को रहा सन्नाटा।
विज्ञापन
 अप्रैल में जून जैसे बढ़ते तापमान से आसमान से आग बरस रही है। लोगों की सांस धूप में निकलने पर फूलने लगी है। स्कूल आने और जाने के दौरान बच्चे गर्मी से परेशान हो जा रहे हैं। लोग गर्मी से निजात के लिए ठंडा पानी पीकर तत्काल राहत की सांस तो ले रहे हैं, लेकिन तरह-तरह की बीमारियों के शिकार भी हो जा रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर में ऐसा लगा कि आसमान से आग बरस रही है। 
विज्ञापन


अप्रैल माह के दस दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 20 अप्रैल को 42 डिग्री, 21 को 42 डिग्री, 22 को 41 डिग्री, 23 को 41 डिग्री, 24 को 40 डिग्री तापमान रहा। 25 अप्रैल को बादल और ठंडी हवा की वजह से तापमान से गिरावट जरूर आई और 39 डिग्री तक पहुंच गया।

लेकिन अगले दिन 26 को 40, 27 को 42, 28 को 40 और 29 अप्रैल को 42 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन से चार डिग्री अधिक बताया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तपन भरी गर्मी में साग सब्जी एवं फलों पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है। यही नही मौसमी फल गर्मी के तेज तपन की वजह से फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन


तेज धूप की वजह से दोपहर में सड़काें पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घराें से निकलने में परहेज कर रहे हैं। उधर बच्चे स्कूल से लौटते समय गर्मी से उब जा रहे हैं। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बाहर निकलने के पूर्व भरपेट पानी का सेवन कर लें, लौटने के तत्काल बाद तुरंत ठंडा पानी या कूलर के समीप न बैठें। इससे तबियत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें