जौनपुर। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जौनपुर द्वारा मियांपुर स्थित एक लॉन में 28 जून व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जनपद के 36 मेधावी छात्र-छात्राओं व 16 वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हमें दानवीर भामाशाह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए एक सफल एवं सशक्त उद्यमी बनने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र सेवा में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विवेक सिंह ने की। उन्होंने दानवीर भामाशाह की जयंती को पूरे प्रदेश में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का शासनादेश जारी करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन योगेश साहू एवं अजय सोनकर ने किया, जबकि जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में प्रीति गुप्ता, यश श्रीवास्तव, रूद्र आनंद पाठक, स्वर्णिमा श्रीवास्तव, प्रियांशी साहू सहित 36 छात्र और सरदार नरेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेश चंद्र गुप्ता, सूर्यबली गुप्ता, रमेश चंद्र सोनकर, किशन जायसवाल सहित 16 व्यापारी शामिल रहे।
इस अवसर पर रवि अग्रहरि, मोहम्मद दानिश, शशांक सिंह रानू मो. बिस्मिल्लाह, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।