सिद्धिदात्री से मांगा साधना की पूर्णता का वरदान
मां के भजनों व जयकारों से मंदिर के आसपास का माहौल हुआ भक्तिमय
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला लग गया। मंदिरों और पूजा पंडालों में हवन हवन के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया। भक्तों मां सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना करके देवी से साधना की पूर्णता का वरदान मांगा। कन्याओं का पूजन किया गया। सुबह से ही मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
मंदिरों में आस्थावानों ने पूड़ी और हलवा का भोग लगाया। भजनों व जयकारों के चलते मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का माहौल अध्यात्म से भर उठा। शाम को मंदिरों में कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। भीड़ को देखते हुए मंदिरों सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम किया गया था। चौकिया धाम मंदिर पर हवन-पूजन कर व्रत धारियों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। भोर में मां की आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। नवरात्र के उपासकों ने मंदिर में हवन पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। विसर्जन घाट पर स्थित दुर्गा मंदिर में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह सहित सैकड़ों श्रद्वालुओं ने हवन पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया। उधर, नेवढ़िया बाजार में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व के अंतिम व नौवे दिन मां शीतला धाम में दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। शाम तक भक्त दर्शन करते रहे। भक्तों ने लंबी कतार में घंटो खड़े होकर दर्शन पूजन किया। सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात चलता रहा। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद मांगा। उधर पूजा पंडालों में अष्मटी पर भक्तों की रेला उमडा रात कर भीड़ से पंडाल गुलजार रहे। सिंगरामऊ के सिद्ध पीठ महाकाली माता के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। बदलापुर में जगह-जगह कन्या पूजन व हवन किया गया। मछलीशहर क्षेत्र में में भी लोगों ने हवन और कन्या पूजन किया गया। गावों में छोहरी खिलाई गई।