फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: जौनपुर में होली पर जमकर हुई मस्ती, फगुआ गीतों पर मस्ती में थिरके लोग; खूब हुआ हुड़दंग

Mon, 25 Mar 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Holi 2024: जौनपुर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक फगुआ गीतों पर युवाओं ने खूब मस्ती की। सड़कों पर डीजे के धुन पर लोग थिरकते रहे। हर तरफ होली का उल्लास छाया रहा। 
विज्ञापन
Holi in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों का त्योहार होली सोमवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। जगह-जगह होली गीतों का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

 
जिला मुख्यालय पर कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज, सब्जीमंडी, चहारसू चौराहा, लाइन बाजार चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा आदि जगहों पर होली का हुड़दंग देखने को मिला। लोग डीजे की धुन पर नाचते दिखाई दिए। हर जगह जोगीरा सारा रारा रा की आवाज सुनाई देती रही। 

खेतासराय में परंपरागत तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच होली का जुलूस निकालकर लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। जगह-जगह डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। दोपहर बाद एक-दूसरे के घर जाकर होली की बधाई दी और गुझिया खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में होली के गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए।  नईगंज, अंजही, कटरा, स्टेशन रोड और साहबगंज सहित अन्य जगहों पर कपड़ा फाड़कर होली खेलने को लेकर कई लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

करंजाकला क्षेत्र होली के दिन क्षेत्र में जमकर अबीर गुलाल उड़ा। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें