कुरन बैसवारी निवासी अशोक कुमार यादव से पूछताछ की गई तो पता चला कि रमाकांत यादव मछलीशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके साथ उसने पूर्व में मारपीट की थी, और उसके साथ पैसे का लेन देन था।
इसी कारण उसने जौनपुर लौटते समय रमाकांत यादव की थाना सिकरारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम समाधगंज के पास गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही उसके शव को जंगल में छिपा दिया है। इस सूचना पर अभियुक्त की निशानदेही पर तत्काल शव व आलाकत्ल की बरामदगी की गई है।