खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय के मुताबिक अब तक 15 फर्मों का नाम सामने आ चुका है। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इस खेल में शामिल शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वाचल एसोसिएट के मालिक अंकित कुमार श्रीवास्तव का नाम सामने आया है। जिनके फर्म से 4.60 लाख बोतल की बिलिंग की बात सामने आई है।
वहीं गुप्ता ट्रेडिंग बालवरगंज, सुजानगंज के मालिक सौरभ गुप्ता के यहां से 60 हजार बाटल की बिलिंग की गई है। मिलन ड्रग सेंटर, ढालगरटोला के मालिक अरूण प्रकाश मौर्य के यहां से 1 लाख 87 हजार 950 बोटल की बिलिंग की गई है।
मिलन मेडिकल एजेंसी, बलुआघाट के मालिक ओम प्रकाश मौर्य के यहां से 79 हजार 800 तो स्टार इंटर प्राईजेज, अकबरी मार्केट के मो. सलमान अंसारी की फर्म 79 हजार बाटल प्रतिबंधित सीरप की बिलिंग हुई है। शौकुष्य फार्मा, सरफराजपुर के मालिक अनुप्रिया सिंह की फर्म से 5 लाख 39 हजार 600 बोटल की बिलिंग की बात सामने आई है।
श्री मेडिकल एजेंसी मुरादगंज के मालिक अकुल कुमार मौर्या के यहां से 55 हजार तो हर्ष मेडिकल एजेंसी ढालगर टोला के मालिक संजीव कुमार चौरसिया के यहां से 17 हजार और बद्रीनाथ फार्मेसी एण्ड सर्जिकल, कटघरा, नईगंज के संचालक विवेक यादव के यहां से 1.27 लाख बोटल की बिलिंग की गई है।
जबकि निगम मेडिकल एजेंसीज, ओलंदगंज के मालिक देवेश कुमार दुबे के यहां से 21 हजार तो एसएन मेडिकल एजेंसी मुफ्ती मोहल्ला की मालिक महरून निशा के यहां 18 हजार, श्री केदार मेडिकल एजेंन्सी, उदपुर, नौपेडवा के यहां से 62 हजार 250 बोटल की प्रतिबंधित सीरप के बिलिंग की बात सामने आई है।
तीन और फर्म के खिलाफ होगी कार्रवाई
आकाश, शिवम और मून मेडिकल का भी नाम इस खेल में सामने आया है। जिनके यहां की गई जांच के दौरान कोडिन युक्त सीरप बरामद हुई हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय के मुताबिक इन फर्मों के भी खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।