फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटकते मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भटपुरा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव शनिवार की रात उसके कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकते हुए मिला। पत्नी का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना को संदिग्ध मानकर छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक युवक थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ खुटहन और जफराबाद थाने में प्राणघातक हमला, लूट, 25 आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

भटपुरा गांव निवासी यदुनाथ उर्फ डेबई गौतम (42) शनिवार की शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था। उसका 12 वर्षीय पुत्र डब्लू भी उसी कमरे में दूसरी चारपाई पर सो रहा था। उसकी पत्नी सुनीता अपनी दो बेटियों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। करीब आधी रात को लघुशंका के लिए डब्लू की नींद खुली तो उसने पिता को फंदे पर लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा तो मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यदुनाथ की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को रात में किसी ने धोखे से बुलाकर हत्या की और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में लाकर फंदे पर लटका दिया। पत्नी का कहना था कि शव साड़ी के फंदे पर दीवार में लगी खूंटी के सहारे लटक रहा था। खूंटी के नीचे ही चारपाई थी और चारपाई और खूंटी के बीच महज पांच फीट का अंतर है। उसका शव फंदे के सहारे लटक रहा था, जबकि चारपाई से लगा पैर घुटने से मुड़ा हुआ था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।
रात में खुद बनाई थी मछली
खुटहन थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी यदुनाथ गौतम की संदिग्ध मौत के मामले परिजनों का कहना है कि शनिवार की शाम उसने खुद अपने हाथ से मछली बनाई थी। उसने मछली खाई और परिवार के लोगों को भी खिलाया। ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे यह कहा जाए कि वह आत्महत्या कर सकता है। परिजनों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें