खेतासराय थाने की पुलिस ने भदैला नहर की पुलिया के पास से मंगलवार को सुबह वाहनों की जांच के दौरान आजमगढ़ के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब पौने आठ बजे भदैला नहर की पुलिया पर वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी बीच दीदारगंज की तरफ से बाइक से एक संदिग्ध आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने रोक कर जांच की तो उसके पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मिथिलेश मौर्य निवासी पवई लाडपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ बताया। जांच करने पर वह आजमगढ़ का घोषित हिस्ट्रीशीटर निकला। संवाद