फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए हो प्रयास

Tue, 15 Dec 2015 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार संवैधानिक ढांचा मजबूत बनाने और हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए सभी को प्रयास करना होगा।
विज्ञापन


 मानव कल्याण की परिकल्पना हिंदू संस्कृ ति की पहचान है। देश सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर चलेगा। इसके लिए सभी को सुरक्षा का संकल्प लेना होगा। वह सोमवार को बीरीबारी गांव में डा. सुरेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की

सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने अपना बलिदान देकर देश को मजबूत बनाया है। धर्म हमारी आत्मा है। गौरव से जीने का संकल्प सभी को लेना होगा और इसी से हिंदू समाज की सुरक्षा होगी। धर्म पर दृढ़ रहने और
विज्ञापन


सत्कर्म करने से ही हम गाय की सुरक्षा कर सकेंगे। देश की हिंदू संस्कृति अभिनव है। जहां अनेक तीर्थ हैं और यहीं मोक्ष भी मिलता है। समृद्ध हिंदू और पूर्वजों को सुरक्षित रखने के लिए हिंदू जागरण और आचरण से समाज को एक सूत्र में

पिरोना होगा। भारत में 58 हजार जातियों और उप जातियों के पूर्वज एक ही हैं। इसलिए करोड़ों हिंदुओं का एक विचार, आचार और व्यवहार होना चाहिए। शिक्षा सेवा और उन्नति खेती के लिए विहिप ने देश में अनेकों प्रकल्प चला रखा है।

इससे लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह और संचालन मुरली पाल ने किया। सुरेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पारसनाथ सिंह, रामअनुज, अशोक सोनकर, नंदलाल, दिनेश, अजय कुमार, जितेंद्र, मितेंद्र सिंह, निरंजन, नरेंद्र पांडेय, मुन्ना, रामसिंह रघुवंशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें