फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होंगी हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू हो गई है। शुचितापूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। सत्र 2021-22 की बोर्ड परीक्षा में 148757 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों की संख्या का मिलान करने के लिए डीआईओएस कार्यालय को छात्र-छात्राओं की सूची भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी परीक्षार्थियों की सूची में कक्षा 10 की परीक्षा में 39617 लड़के और 39054 लड़कियों समेत कुल 78671 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। इसी प्रकार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 34205 लड़के और 35881 लड़कियों समेत कुल 70086 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार, बोर्ड परीक्षा में कुल 148757 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए पंजीकर कार्य भी पूरा हो चुका है। कक्षा नौ और 11 मेें कुल 178134 पंजीकृत हुए हैं। इसमें 9वीं कक्षा में 47598 लड़के और 45864 लड़कियों लमेत कुल 93462 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुई हैं। इसी प्रकार, कक्षा 11 के लिए 43871 लड़के और 40801 लड़कियों समेत कुल 84672 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की जो सूची जारी की गई है, उसमें संख्या घट बढ़ सकती है। छात्रों की संख्या का वेरीफिकेशन किया जाना है। बोर्ड परीक्षा पूरी पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारी है। शीघ्र ही प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें