फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रैक्टर ट्राली में दौड़ा हाईटेंशन करेंट, एक की मौत, तीन झुससे

विज्ञापन
08- बक्शा क्षेत्र के उचौरा में करेंट लगने से हुई मौत कें बाद रोते बिलखते परिजन व सांत्वना देने पंहु? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बक्शा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद रविवार को मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे लोग बसारतपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करेंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी एवं एसपी रविशंकर कुमार छवि भी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव में हाइवे के किनारे स्थित सोनकर बस्ती के लोग शनिवार को धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाए। रविवार को मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। मूर्ति को ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ट्राली पर सजावट के लिए लोही की पाइप लगाई गई थी। दिन में करीब सवा दस बजे गांव के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए गोमती नदी के छुंछा घाट जा रहे थे। ट्रैक्टर बसारतपुर गांव की दलित बस्ती के निकट पहुंचा था तभी ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार ट्राली पर लगई गई लोहे की पाइप के सम्पर्क में आ गया। जिससे ट्राली में करेंट दौड़ गया। ट्राली पर सजावट के लिए लगाए गए कपड़े, झालर और लकड़ी में आग लग गई। ट्राली में सवार अमित कुमार सोनकर (18), प्रमोद सोनकर (20), डब्लू सोनकर (38) एवं डब्लू का 7 वर्षीय बेटा रोहन सोनकर झुलस गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाय। जहां चिकित्सकों ने अमित सोनकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को देखने प्रशासनिक अमला भी मौके पर एवं जिला अस्पताल में पहुंच गया। अमित का शव लेकर परिजन घर पहुंच गए। शव घर पहुंचते ही सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवरा को सांत्वना दी। सीओ सदर नृपेंद्र एवं थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस को आशंका थी कि शव रखकर लोग हाईवे जाम कर सकते हैं। मृतक के पिता सुरेंद्र सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें