फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव 

Thu, 18 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कालीकुत्ती मोहल्ले में सड़क पर लगे पानी से गुजरते लोग।
विज्ञापन
मंगलवार की रात से लेकर बुधवार को दिन में कई चक्र में हुई तेज बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। निचले इलाके के कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। जगह जगह सड़कों पर पानी डूबने से आवागमन में भी लोगों को काफी दुश्वारियों से गुजरना हुआ।
विज्ञापन


जलभराव के चलते ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान ढहने की खबर है। बारिश के चलते शहर के शास्त्री नगर, मैहरदेवी मंदिर रोड, मल्हनी पड़ाव, पुरानी बाजार, लालदरवाजा, तूतीपुर, मोहल्ला मीरमस्त, अबीरगढ़ टोला, ताड़तला, रुहट्टा, टीडी कालेज रोड समेत कई अन्य निचले इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं।

मीरमस्त और तूतीपुर मोहल्ले के कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात बारिश के दौरान फजायलपुर गांव में महेंद्र गौतम का कच्चे मकान दी दीवार संजय गौतम के मकान पर  गिर पड़ी।
विज्ञापन


जिससे संजय का भी मकान ढह गया। संयोग था कि उस वक्त परिवार के सदस्य बाहर छप्पर में सो रहे थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मकान में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर-बरईपार रोड पर आधा किलोमीटर दूरी तक  घुटने भर पानी लगा है।

सराययूसुफ गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। राजकीय विपणन केंद्र के गोदाम मे पानी भरने से उसमें रखा अनाज भीग गया। पूराफगुई गांव के लोगों को जलभराव के कारण आवागमन मे भारी परेशानी हो रही है। पूरानन्दलाल मोहल्ला, सिन्हा रोड पर भी पानी लगा है। जलभराव के चलते नवनिर्मित डाक बंगले की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई।

अभी 11 जुलाई को राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने इस बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया था। 70 मीटर बाउंड्रीवाल ढह गई।  सिंगरामऊ : स्थानीय प्रतिनिधि के अनुसार बछुआर गांव में मंगलवार की रात तेज आंधी और बारिश से सुरेश मिश्र के कच्चे मकान की दीवाल पड़ोसी भगौती प्रसाद मिश्र  के मकान पर गिरी ।

भगौती का भी घर धराशायी होगया । दोनों के गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए । सिंगरामऊं बाजार में शंकर यादव  के पक्के मकान की करी टूट जाने से पटिया भरभरा कर गिर गई  ।परिवार के लोग बरामदे में थे । गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें