धर्मापुर। दुबई से युवक के आने की जानकारी होते ही जांच के लिए स्वास्थ्य टीम क्षेत्र के एक गांव पहुंच गई। टीम ने जांच कर उसे मास्क लगाकर रहने के साथ दवाएं खाने का निर्देश वापस लौट गई।
क्षेत्र के एक गांव का युवक गुरुवार को दुबई से लौटा है। उसके लौटने की जानकारी होने पर सीएचसी चोरसंड गौराबादशाहपुर के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किए। गांव के किसी व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग सूचना दी थी। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि युवक की जांच की गई है। युवक को वायरल खांसी जुकाम है। इसके लिए उसे दवा दे दी गई है। उसे मास्क लगाने के लिए कहा है। उसमें कोई लक्षण कोरोना जैसा नहीं मैच किया है। अभी उसका सेम्पल भी नहीं लिया गया है। यदि जिले से निर्देश मिलेगा तो नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल टीम के लौटने के बाद सहमें ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सर्दी जुकाम होने पर भी कोरोना को लेकर भयभीत हो जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी गांव के हर व्यक्ति पर लोग नजर रख रहे हैं। मछलीशहर के मतरी गांव में एक संदिग्ध मिलने की चर्चा हैै। स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंची है।