जौनपुर। आयुष्मान योजना के तहत शासन से चयनित लोगों में से तकरीबन 50 हजार लोगों का कोई अता पता नहीं है। गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग उनकी तलाश कर रहा है। इनको खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान योजना की सूची आशाओं को पकड़ा दिया है। आयुष्मान जन आरोग्य के तहत 186688 लोगों का चयन हुआ है। जिसमें से 50 हजार लोग ऐसे हैं जिनका कोई पता ही नहीं है। जिसके चलते गोल्डेन कार्ड बनाने में दिक्कत आ रही है।
आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के 186688 हजार लोगों का चयन किया है। शासन से सूची जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित लोगों का सत्यापन कराया कराया गया। जिसमें 137774 परिवारों को ही चिह्नित किया जा सका है। शेष 48914 परिवारों का कोई पता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों की तलाश करने के लिए सूची पकड़ा दिया है। आशएं गांव-गांव जाकर इन परिवारों का पता लगा रही है। आयुष्मान योजना के तहत चयनित लोगों में से करीब 91 हजार को गोल्डेन बनाकर दे दिया गया है। इस योजना के तहत 2200 परिवारों का इलाज कराया जा चुका है। गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए सीएचसी, पीएचसी और सहन जन सेवा केंद्रों को निर्देश दिया गया है।
नया आयुष्मान कार्ड बनाने की नहीं है कोई व्यवस्था
जौनपुर। आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ पाने से वंचित गरीबों के लिए अलग से नया गोल्डेन कार्ड बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है। शासन स्तर से भी कोई निर्देश नहीं जारी हुआ है कि आयुष्मान योजना के तहत नए लोगों का चयन किया जाए। इस योजना का लाभ पाने से वंचित लोगों को योजना का लाभ पाने के लिए इंतजार करना होगा। शासन से निर्देश जारी होने के बाद ही नए लोगों का चयन कर उन्हें इस योजना से जोड़ा जा सकेगा। सरकार जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को आयुष्मान योजना के तहत चयन करने का अधिकार नहीं दिया है। अभी तक 186688 लोग चयनित हुए है। शासन स्तर से वर्ष 2011 में कराए गए सर्वे के आधार पर पात्रों की सूची जारी की गई है।
सरकार ने आयुष्मान जन आरोग्य योजना की जो सूची तैयार की है। उसमें से 50 हजार लोग ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए सत्यापन के बाद इसका खुलाशा हुआ है। शासन से जारी 186688 पात्रों के सूची का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में 137774 परिवारों का ही सत्यापन हो सका है। शेष परिवारों का कोई पता नहीं है। उनकी तलाश के लिए आशाओं को सूची देकर सत्यापन कराया जा रहा है।
डा. रामजी पांडेय, सीएमओ जौनपुर