अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरके मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को हुई गेट मींटिंग में दो सितंबर को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
गेट मीटिंग के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर आरके मिश्र ने कहाकि महंगाई भत्ता का विलय, अर्तंरीय राहत, नई पेंशन नीति,
अनुकंपा आश्रित नियुक्ति पर प्रतिबंध हाटने सहित बारह सूत्री मंागों को लेकर यूनियन दो सिंतबर को हड़ताल करेगा।उन्होने सभी कर्मचारियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर रामउजागिर यादव, अनिल पांडेय हरिशंक र, श्री प्रकाश गुप्त कन्हैया, श्रवण मिश्र, कुलदीप तिवारी, राजेंद्र यादव, राकेश त्रिपाठी, राजेश तिवारी, विक्रांत सिंह, पूजा, प्रिया आदि मौजूद थी।