फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हर्ष फायरिंग, दुल्हन के भाई समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोमवार की रात से ही वायरल हो रहा था। मंगलवार को पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई। आरोपी लड़कों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लाइसेंसी पिस्टल से दुल्हन के भाई और उसके दोस्तों ने फायरिंग की थी। एएसपी ग्रामीण शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही लाइसेंस को जब्त कर उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात से सोशल मीडिया पर दो लड़कों के बारी-बारी से पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसी बीच किसी ने इस वीडियो को ट्वीट कर दिया, जिसे एसपी के मीडिया सेल ने गंभीरता से लिया और इसकी जानकारी एसपी अजय कुमार साहनी को दी। जिसके बाद मंगलवार को वायरल वीडियो के बारे में पुलिस ने छानबीन शुरू की। महराजगंज पुलिस की तहकीकात में तथ्य सामने आया कि परसराम राजा बाजार स्थित मदरसा में सूबेदार खां की पुत्री की शादी में 22 नवंबर को हर्ष फायरिंग की गई थी। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो के आधार पर पता चला कि निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन के भाई व उसके दोस्तों ने अब्दुल रहीम खां की लाइसेंसी पिस्टल से हवा में गोलियां चलाई थी। एएसपी ग्रामीण शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि लाइसेंसी अब्दुल रहीम और फायरिंग करने के आरोपी उसके पुत्र अदनान खां व दुल्हन के भाई शमशाद खां को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें