फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर गांव में आठ दिसंबर को शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपियों को सोमवार को एसओजी और स्थानीय थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मूर्खा गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर गांव में आठ दिसंबर को बिंदू सिंह की बेटी की शादी में सिंगरामऊ से बरात आई थी। बरातियों की आवभगत के बाद घराती पक्ष के युवक डीजे पर डांस के दौरान असलहे लहराए और जमकर हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस ने फायरिंग कर रहे दो लोगों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की योजना बनाई। रविवार की रात एसओजी प्रभारी पर्व कुमार, सर्विलांस प्रभारी व थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मयफोर्स मूर्खा गांव के पास से दोनों आरोपियों शिवा सिंह उर्फ सरकार निवासी पक्खनपुर थाना अहिरौली, आजमगढ़ व अनुज सिंह निवासी भौरा थाना केराकत को दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व मुर्गा की दुकान पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और चार कारतूस को जब्त कर लिया। शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए भी पुलिस डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ भारती ने बताया कि विगत सात दिसंबर को ताजुद्दीनपुर गांव में हरिनाथ के कटरे में स्थित रुस्तम अली निवासी ऊगापुर के मुर्गे की दुकान पर शाम सात बजे ताजुद्दीनपुर गांव निवासी बृजेश सिंह ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दहशत फैलाया था। सूचना पर डायल 112 पुलिस और पीआरबी मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था। रविवार की शाम को प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ भारती ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को अलग से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें