फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 24 स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण दौरा चार सीएचसी और पीएचसी में 24 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित थे। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डोभी सीएचसी का अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी वर्मा ने सुबह 9.45 बजे निरीक्षण किया। यहां 17 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसमें 6 नियमित व शेष संविदाकर्मी शामिल हैं। डा वर्मा सोमवार को सुबह 9.45 बजे बीरीबारी केंद्र पर पहुंचे थे। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक-एक दिन वेतन काटने की संस्तुति की है। बदलापुर सीएचसी की जांच करने पहुंचे सीएमओ डा. राकेश कुमार ने उपस्थित पंजिका, ओपीडी, जननी सुरक्षा तथा जनरल वार्ड के साथ ही प्रसव कक्ष को देखा। धीक्षक डा. संजय दुबे, डा. मनीष यादव, डा. विकास सिंह. , डा. गौरव सिंह, डा. ऋचा दुबे, डा. अमित सिंह आदि मौजूद रहे। सीएमओ बक्शा पीएचसी पर पौने दस बजे पहुंचे। सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा।ें गुलाबचंद तथा नमित कुमार अनुपस्थित थे। डॉ. अनुराग व फार्मासिस्ट सीएल गौतम 10 बजे अस्पताल पहुंचे थे। सीएमओ ने स्टॉप नर्स ज्योति सिंह पूछताछ की। प्रसव कक्ष का हाल जाना। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आरके सिंह ने महराजगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां इम्तियाज और विनोद कुमार अनुपस्थित थे। उन्होेंने प्रसव कक्ष में नर्सों व अधीक्षक डा. शशिकांत पटेल बातचीत करके व्यवस्था की जानकारी ली। उसके बाद वे सुजानगंज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां डॉ. देवेंद्र पाल, तकनीकी सहायक सविता एवं संजय श्रीवास्तव अनुपस्थित थे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें