फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र : मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की होती है पूजा, पहले दिन चौकियां धाम में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़

विज्ञापन
चौकियां धाम में गुप्त नवरात्रि के दिन दर्शन करते श्रद्धालु। स्रोत-पुजारी
विज्ञापन
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में बुधवार को गुप्त नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर का कपाट खुलने के बाद धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने माता रानी का शृंगार का आरती पूजन किया।
विज्ञापन

माता रानी के जयकारों से पूरी वातावरण भक्तिमय हो गया। गुप्त नवरात्र का विशेष पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि आषाढ़ मास में की गुप्त नवरात्र साधना तप और देवी आराधना के लिए अत्यंत शुभ व कल्याणकारी माना जाता है। इस नवरात्र में मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की पूजा की जाती है। प्रथम दिन माता कालिका की पूजा शक्ति साहस और आत्मविश्वास प्राप्त करने का पवित्र अवसर माना जाता है।
इनकी उपासना से माता के भक्तों का आत्मविश्वास बढ़ता है और साधक को आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक मां की आराधना करने से जीवन की कठिन परिस्थितियों में देवी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि माता कालिका अपने भक्तों को भय, नकारात्मक शक्तियों और जीवन की बाधाओं से रक्षा प्रदान करती हैं। सुरक्षा के तहत चौकिया चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव, अखिलेश सिंह, भरत राजभर, सुनील सिंह, विजय यादव आदि मंदिर का चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें