ट्रेन 1.15 मिनट पर जैसे ही जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और जीआरपी के लोगों ने ट्रेन मे चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मीरगंज एसओ रमेश कुमार व जंघई चौकी इंचार्ज निखिलेश तिवारी भी अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरी ट्रेन को खंगालना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit: आईआईटी दिल्ली की टीम देगी टनल को आधुनिक डिजाइन, पीएम देंगे इन खास परियोजनाओं की सौगात
ट्रेन को कई बार खंगाला गया। इस दौरान यात्रियों से कहा गया कि कहीं किसी को कोई लावारिस बैग मिला हो तो बता दें, लेकिन कोई बैग नहीं मिला। ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। खबर लिखे जाने तक बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा था, जो प्रयागराज से बुलाई गई।
जीआरपी प्रभारी जंघई प्रमोद कुमार यादव का कहना है की ट्रेन की बोगी को कई बार खंगाला जा चुका है, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। प्रयागराज से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। उनके चेकिंग व आदेश के बाद ट्रेन आगे रवाना होगी।