फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में दूल्हा, जौनपुर में दुल्हन, ऑनलाइन हुआ निकाह, वीडियो कांफ्रेंसिंग से दोनों ने किया कबूल 

Fri, 04 Dec 2020 12:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
ऑनलाइन निकाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में शादियां भी हाईटेक हो गई हैं। ऐसी ही एक हाईटेक शादी गुरुवार की रात जौनपुर में हुई। पाबंदियों के कारण दूल्हा घर नहीं आ सका तो ऑनलाइन शादी की रस्में पूरी कराई गईं। दूल्हा सऊदी में था और दुल्हन जौनपुर में। दोनों ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निकाह कबूल किया। दर्जनों लोग इस अनूठी शादी के गवाह बने।

विज्ञापन


शहर के सिपाह मोहल्ला निवासी काजी हयात की बेटी तहरीन जैदी का निकाह काफी पहले ही सुल्तानपुर के अकील अब्बास रिजवी से मुकर्रर कर दी गया था। अकील अब्बास सऊदी की एक कंपनी में जॉब करते हैं। निकाह के लिए परिवार वाले लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। लॉकडाउन तो खत्म हुआ लेकिन कोरोना के असर से तमाम पाबंदियों के चलते अकील अब्बास को घर आने का मौका नहीं मिल पा रहा था।

ऐसे में परिवार वालों ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन निकाह का फैसला किया। गुरुवार की शाम करीबी रिश्तेदारों सहित 25-30 की संख्या में बरात सुल्तानपुर से जौनपुर पहुंची। जोशो-खरोस से बरातियों का स्वागत हुआ। सऊदी में मौजूद दूल्हा सज-धजकर अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम में ऑनलाइन शरीक हुआ।
विज्ञापन


बड़े स्क्रीन पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वह सबसे मुखातिब था। रात करीब दस बजे मौलाना शमीमुल हसन ने दूल्हा और दुल्हन से अलग-अलग निकाह कबूल कराया। इसके बाद निकाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। सुबह परंपरानुसार दुल्हन विदा होकर ससुराल गई। दुल्हन के भाई शायाद जैदी ने बताया कि कोरोना के कारण दूल्हे का यहां आ पाना संभव नहीं हो सका। ऐसे में ऑनलाइन निकाह की प्रक्रिया अपनाई गई। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें