सुइथाकलां। विकास खंड परिसर स्थित सभागार में ब्लाॅक प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा हुई। इस दौरान विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सर्वसम्मत से 4.5 करोड़ के प्रस्ताव व वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव सदन में उपस्थित सदस्यों की सहमति से पारित किया गया।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की चर्चा हुई, वहीं विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। ब्लाॅक प्रमुख विद्या देवी ने उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास में सहभागिता प्रदान करने के लिए सराहना की। बैठक से पहले आतंकी हमले में दिवंगत लोगों के प्रति मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति प्रदान करने का निर्देश दिया। बैठक में स्वच्छता अभियान, पेयजल, बाल विकास आदि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधान राम सकल बिंद ने प्रधानों की समस्याओं के विषय में जानकारी दी, जिस पर खंड विकास अधिकारी ने समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मिथिलेश सिंह, डा.सूरज सिंह, तारा प्रणय तिवारी, सौरभ कुमार, अनिल कुमार सिंह, लेखाकार मनोज आदि रहे। संचालन एडीओ पंचायत जय प्रकाश मौर्य व आभार डॉ.उमेश चंद्र तिवारी ने व्यक्त किया।
थाना शिवाला कला के गांव हुसैनपुर कला निवासी मृतक किशोर आयुष का फाइल फोटो