जौनपुर। कश्मीर में आए दिन हो रहे आतंकवादी हमलों में हिंदुओं की हो रही हत्या के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सड़क पर उतर गया। परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडि़या के आह्वान पर शुक्रवार को पूरे देश में भारत सरकार के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि देश में आतंकवादियों का हृदयघात हुआ है। इसके चलते वह कश्मीर की वादियों में आतंक का खुला खेल खेलना शुरू कर दिए हैं। लगभग साल भर के अंदर लगभग 15 से अधिक हिंदुओं की हत्या कर दी गई। इससे आज संपूर्ण भारतीय दुखी हैं। सरकार द्वारा सेना को खुली छूट दे देनी चाहिए। इससे आतंकवादी सबक सीख लें। इस मौके पर विभाग महामंत्री चंद्र प्रकाश शांडिल्य, विभागाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रांतीय अधिवक्ता फोरम के उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल चंदन तिवारी, अजीत तिवारी, विभाग मंत्री अरविंद योगी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सचिन श्रीवास्तव, पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेश सेठ आदि उपस्थित रहे।