फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले आठ स्वास्थ्य इकाइयों को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
डोभी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कायाकल्प अवार्ड योजना में वर्ष 2021-22 के लिए जनपद की आठ स्वास्थ्य इकाइयों को पुरस्कृत किया गया है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक व स्टाफ को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य इकाइयों के कायाकल्प योजना में प्रमाणित करवाने को कहा है। शेष इकाइयों को बेहतर प्रदर्शन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कायाकल्प अवार्ड योजना चलाई जा रही है। मरीजों की संतुष्टि, स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार-आचरण, अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, रखरखाव और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार आदि मानकों को परखा जाता है।
डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कायाकल्प अवार्ड योजना में जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का केंद्र सरकार की ओर से नामित राज्य स्तरीय टीम ने नवंबर 2021 से इस वर्ष फरवरी तक मूल्यांकन किया। केंद्र सरकार ने 30 मई को इसका परिणाम भी घोषित कर दिया। इसमें जनपद के आठ सीएचसी सफल हुई। लगातार पांचवें वर्ष सीएचसी डोभी ने इस अवार्ड में टॉप-10 में जगह बनाई। इस वर्ष उसे तीसरा स्थान मिला है। सीएचसी रेहटी, शाहगंज और नौपेड़वा ने पहले प्रयास में इसमें जगह बनाई। सीएचसी रेहटी को 18वां और शाहगंज को 43वां स्थान मिला। सीएचसी मछलीशहर 53वें स्थान पर, बरसठी को दूसरे वर्ष भी 55वां स्थान मिला। मुफ्तीगंज 99वें, बदलापुर 193वें और नौपेड़वा 198वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें