फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, बिजली, सड़क मिली, लेकिन समस्याएं अभी भी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जिला मुख्यालय से 18 किमी पश्चिम की तरफ जौनपुर-रायबरेली हाइवे से मछलीशहर विधानसभा की शुरुआत हो जाती है। इस सीट से सपा के जगदीश सोनकर लगातार दो बार से विधायक बन रहे हैं। वे लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज करने का सपना संजोए हैं। उन्होंने दस साल के अपने कार्यकाल में बिजली, सड़क, पानी और शिक्षा की दिशा में काम जरूर किया। लेकिन, इस विधानसभा में समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। जबकि, चुनाव के बाद उन्हें और उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य और अधूरे कार्यों को लेकर चर्चा होती रही है। हालांकि कई कार्यों को लेकर लिखापढ़ी भी हुई, लेकिन जनता के हाथ अभी भी कुछ नहीं लगा। सपा के प्रतिद्वंद्वी इसे लेकर मुद्दा बनाने में लगे हुए हैं। जबकि विधायक का दावा है कि उन्होंने अपनी विधानसभा में जमकर विकास कार्य करवाया।
विज्ञापन

निधि- तीन करोड़ (2021-22)
खर्च-पूरा
प्रमुख इलाके - मछलीशहर, बंधवा, मीरगंज, बरसठी, जमुहर, गोधना, समाधगंज, गुलजारगंज
कुल मतदाता - 400837
पुरुष मतदाता - 209909
महिला मतदाता - 190914
थर्ड जेंडर मतदाता - 14
कुल मतदेय स्थल - 451
कुल मतदान केंद्र - 258
विधायक का दावा
बचे कार्यों को कराऊंगा पूरा
साल 2012 और 2017 में इस सीट से विधायक बने जगदीश सोनकर ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं। इस बार भी जनता ने मौका दिया तो बचे कार्यों को पूरा कराऊंगा। महिला महाविद्यालय बनवाऊंगा। ऐसी सड़कों को दुरुस्त कराऊंगा, जो खस्ताहाल में हो गई है। विद्युत पावर हाउस का निर्माण जल्द पूरा कराऊंगा। मछलीशहर इलाके में एक बड़े हास्पिटल की जरूरत है, उसे बनवाऊंगा। सब्जी मंडी के लिए चल रही प्रक्रिया को पूर्ण कराकर उसकी स्थापना कराऊंगा।
विधायक ने गिनाई ये उपलब्धियां
जंघई-मछलीशहर और बंधवा से जमालापुर सड़क बनवाया।
एक करोड़ 85 लाख से नगर के रोडवेज परिसर व भवन का निर्माण कार्य।
मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर 98.02 लाख की लागत से डाक बंगला
सीएचसी परिसर में 2 करोड़ की लागत से तीन मंजिला महिला अस्पताल।
गोधुपुर गांव में 1.30 करोड़ की लागत से राजकीय महिला विद्यालय का निर्माण कार्य।
कटाहित खास गांव में पावर हाउस की स्थापना शुरू कराया।
प्रतिद्वंद्वी की बातें
जनता देख रही है कितना हुआ विकास
पिछले चुनाव में रनर रही भाजपा की प्रत्याशी अनिता रावत निवर्तमान विधायक पर आरोप लगाने से नहीं चूकती है। वे कहती हैं कि मछलीशहर विधानसभा में कितना विकास कार्य हुआ है जनता उसे देख रही है, जो पिछली सरकार में हुए भी है वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए हैं। नगर के रोडवेज के बने भवन व जर्जर इंटरलॉकिंग लोग देख रहे हैं। रही बात विकास कार्य की तो विधायक से ज्यादा जनता को समय हम देते हैं। वो तो साढ़े चार साल क्षेत्र में दिखाई ही नहीं दिए अब आ गए विकास कार्य गिनवाने। हमारी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य को अपना बता रहे है। चुनाव में इस बार जनता खुद ही उनके विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी ने जडे़ आरोप
मछलीशहर विधानसभा में कोई खास विकास कार्य नहीं हुआ है।
पांच साल में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया। -नगर में बना रोडवेज भवन व इंटरलॉकिंग का हुआ काम अभी जर्जर हो गया है।
विधायक जनता को समय नहीं दिए।
भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को वो अपना बता रहे हैं।
आज तक मछलीशहर में सब्जी मंडी के लिए जगह नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें