फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मवेशी चले जाने पर गोपालक को पीटा

विज्ञापन
03- मछलीशहर क्षेत्र के सरायुसुफ़ गांव स्थित गौशाला में किसान की पिटाई से घायल गोपालक को समझाते एसड? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मछलीशहर। सराययुसुफ गांव स्थित गोशाला से निकलकर गाय बगल स्थित आलू के खेत में पहुंच गई। जिसे लेकर किसान ने गोपालक राजेश गौतम की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस भी गोपालक को ही उठाकर थाने ले गयी। जिससे आक्रोशित गोसेवकों ने काम नहीं करने की चेतावनी। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी और कोतवाल ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग 9 बजे गोशाला से निकलकर एक गाय बाहर आ गयी । वह टहलते हुए बगल स्थित आलू के खेत में पहुची और फसल को खाने लगी। थोड़ी देर बाद किसान शशिकांत अपने खेत में गाय को चरते देखा तो मौके पर पहुंच गए। बाहर निकालकर गोशाला में लेकर आये। वहां गोपालक राजेश गौतम से विवाद हो गया। बात बढने पर मारपीट हो गई। किसान ने 112 नम्बर पुलिस को मौके पर बुलाया । पुलिस गोपालक को थाने ले गयी और भला बुरा कहा। इस बात से नाराज अन्य गोपालकों ने उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को फोनकर काम नहीं करने की बात कही। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर गोसेवकों से वार्ता की तथा कोतवाली पुलिस को बुलाकर पिटाई करने वाले दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें