फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: प्रेशर ड्रॉप होने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा

Thu, 22 Jul 2021 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढापुर गांव के पास अप लाइन से लखनऊ की तरफ जा रही एमटी बॉक्स मालगाड़ी के वैगन का प्रेशर ड्रॉप हो गया था। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। 
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीण भी जमा हो गए। रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने मालगाड़ी को ठीक कराई और आवागमन दुरुस्त कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढापुर गांव के पास अप लाइन से लखनऊ की तरफ जा रही एमटी बॉक्स मालगाड़ी के वैगन का प्रेशर ड्रॉप हो गया था। इससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। करीब 50 मीटर आगे जाने पर गार्ड की सूचना पर ट्रेन चालक ने गाड़ी को रोक दिया।

इसके बाद ट्रेन को पीछे कर कपलिंग और प्रेशर ड्रॉप सही की गई तो ट्रेन आगे जा सकी। मालगाड़ी देखने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हो गए। महज कुछ मिनटों में गाड़ी की कपलिंग जोड़कर गाड़ी रवाना हो गई। हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर आकाश जायसवाल ने बताया कि लोको पायलट ने स्टेशन पर प्रेशर ड्रॉप होने की सूचना दी। कुछ मिनटों में सही होकर ट्रेन रवाना हो गई, इस दौरान कोई भी ट्रेन बाधित नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें