फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह की बारिश में तीन फिट बढ गया गोमती का जल स्तर.

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। बारिश के चलते गोमती नदी का जल स्तर एक सप्ताह में तीन फीट तक बढ़ गया है। बारिश शुरू होने से पहले नदी का जल स्तर चार मीटर पर था, लेकिन शनिवार को गोमती नदी का जल स्तर सात फीट पर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है। सई, बसुई और पीली नदियों का जल स्तर कुछ बढ़ गया है। बारिश जहां धान की खेती के लिए फायदेमंद है, तो दलहनी और सब्जी के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। खेतों में पानी लगने से सब्जियों के तने सड़ने लगे हैं। बरसात के कारण लता वाली सब्जियां लौकी तोरई, कद्दू, करेला के खेतों में पानी भर जाने से पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं। इससे फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गईं है।
बारिश शुरू होते ही गोमती नदी जलकुंभी से पट गई है। नदी का पानी पूरी तरह से मटमैला हो चुका है। नदी में चारो तरफ हरी-हरी जलकुंभी ही दिख रही है। पानी गंदा होने के साथ ही जलकुंभी से पटने के कारण स्नान करने लायक नहीं रह गया। स्नान करने के लिए जो लोग नदी के किनारे पहुंच रहे हैं, नदी के पानी की हालत देखकर वापस लौट जा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें घर में स्नान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें