फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 25 हजार दीपों से जगमगाया गोमती घाट, लेजर लाइट शो से गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
दीपों से जगमगाया देवी धाम बसौली। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान का बृहस्पतिवार को जिले में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। शहर से गांव तक विभिन्न स्थानों पर 50 हजार दीपक जलाए गए। गोमती घाट पर 25 हजार, बसौली देवी धाम में 11 हजार और मड़ियाहूं में 5 हजार दीपक जलाए गए। गोमती घाट पर लेजर लाइट शो के माध्यम से जिले की विकास यात्रा को दिखाया गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव गोमती घाट पर मुख्य अतिथि रहे।शाम के दौरान घाट पर लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ रही। श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोदपुर में 1100 दीप प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट, विकास भवन, शाही किला, पुलिस लाइन, इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, लोहिया पार्क, रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, आंबेडकर पार्क और गांधी तिराहा समेत विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए। उमरपुर वार्ड के सभासद सिपिन रघुवंशी की अगुवाई में मोहल्लेवासियों ने 501 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, रजनीश श्रीवास्तव एवं कायस्थ समाज के नेता सरोज श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी शामिल हुए। इस दौरान उमरपुर वार्ड दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मड़ियाहूं तहसील परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। नगर पंचायत की ओर से चंडिका माता मंदिर परिसर में पांच हजार दीप जलाए गए। मीरगंज के मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गड़ना तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं, एनएचएआई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने एक हजार दीप जलाए। सिंगरामऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरी शंकर धाम पर आशीर्वाद का दिया जलाया और गंगा आरती की गई। मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि कुंवर जय सिंह (जय बाबा) ने केक काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। इस कार्यक्रम में लगभग पांच सौ दिए जलाए गए। गंगा आरती का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें