फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शासन का दावा 18 घंटे बिजली देने का, हकीकत में 10 घंटे हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
शाहगंज से खुटहन मेन सप्लाई ठीक करते बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
जौनपुर। बदलते मौसम के बीच बिजली की मांग बढ़ी है। शासन का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। जबकि हकीकत में सिर्फ 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। कई जरह फीडर ट्रिप कर रहे हैं तो कई जगह ओवरलोडिंग के कारण लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। सिकरारा उपकेंद्र से हर पांच से छह घंटे पर ट्रिपिंग हो रही है। मुफ्तीगंज में मुर्तजाबाद पावर हाउस से संचालित छह फीडरों भी ट्रिपिंग की समस्या है। यहां की बुधवार रात में सिर्फ दो घंटे ही बिजली आपूर्ति हुई। मडियाहूं में भी रात में तीन से चार घंटे और दिन में तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। एसडीओ उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कटौती का ऊपर से आदेश है। बरसठी, सुजानगंज के एसडीओ आनंद कुमार ने बताया कि रात में उपलब्ध आपूर्ति के अनुसार बिजली दी जा रही है। व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। नेवढ़िया उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को बीते 10 दिनों से सिर्फ 2 से 3 घंटे बिजली मिल रही है। बदलापुर में मछलीगांव उपकेंद्र के रामनगर फीडर और बदलापुर के घनश्यामपुर फीडर, नौरंगाबाद के सभी फीडरों पर रात के समय अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। हाल में यह है कि रात में पांच से सात घंटे तक कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें