फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्वर्णकार समाज ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते  स्वर्णकार समाज के लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
जौनपुर। स्वर्णकार समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से सोना-चांदी नहीं खरीदने की अपील के विरोध में गोमती नदी के हनुमान घाट पर प्रदर्शन किया। सोनार नरहरि सेना के बैनर तले हुए प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

सोनार नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि देशभर में लाखों परिवार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोग सोना-चांदी खरीदना बंद कर देंगे, तो स्वर्णकार समाज के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस बात पर जोर दिया कि सरकार को स्वर्णकार समाज के व्यवसाय को केवल व्यापार नहीं समझना चाहिए। यह एक पारंपरिक कला और पीढ़ियों से चला आ रहा रोजगार है, जिसका सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है। जौनपुर सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा कि स्वर्णकार समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी का मतदाता रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि प्रधानमंत्री के बयान से सोना-चांदी की बिक्री प्रभावित होती है, तो लाखों कारीगर, दुकानदार और मजदूर बेरोजगार हो सकते हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान हनुमान घाट जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है जैसे नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्वर्णकार समाज अपने सम्मान, अधिकार और रोजगार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी भावनाओं और रोजगार की चिंता नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें