दूल्हे आजाद के परिजनों से वार्ता करते मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड उत्तर प्रदेश के सभापति वीरू
मल्हनी। बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों प्रदीप, रवि और भोला की तलाश तेज हो गई है। जनपद पुलिस और एसटीएफ ने इसे चुनौती के रूप में लिया है। जनपद पुलिस का पूरा फोकस इस समय इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगा है, जिसके लिए जिलेभर की टीम लगा दी गई है। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जबकि घटना के 22 दिन बीत चुके हैं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर आजाद बिंद की हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा का नाम सामने आया। इन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोेषित किया जा चुका है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने हर हथकंडे आजमा रही है। लेकिन, अब तक पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इधर, पीड़ित परिवार के घर जनप्रतिनिधियों का आवाजाही जारी है। शुक्रवार अपराह्न तीन बजे भाजपा मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड सभापति बीरू साहनी ने मृत दूल्हे आजाद बिंद के घर पहुंचे। करीब 3 घंटे परिजनों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आजाद की बहन सौम्या को तीन दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग पर अडे दूल्हे आजाद के परिजनों को संतुष्ट करते हुए कहा कि समय आने पर वह मुलाकात कराएंगे। साथ ही मामले में अगर पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।