फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी ने तीन जालसाज महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के हुसैनगंज मोहल्ला स्थित मुख्य मार्ग पर स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पहुंची तीन महिलाएं लाखों के जेवरात पार करते समय रंगे हाथ पकड़ी गई। दुकानदार ने जालसाज महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीन की संख्या में महिलाएं दुकान पर पहुंची। जहां दुकानदार को जेवरात दिखाने में उलझाकर सोने के जेवरात के पैकेट पार कर दिया। इसके बाद पसंद न आने का बहाना करते हुए महिलाएं दुकान से जाने लगीं। दिखाए गए सामानों की तौल करने पर जेवरात कम होने पर व्यवसायी ने महिलाओं को रोककर अपने घर की महिलाओं से उनकी तलाशी कराई। एक महिला के पास से जेवरात का पैकेट मिला। घटना की जानकारी होते ही अन्य स्वर्ण कारोबारियों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। महिलाओं ने अपना नाम सुषमा पत्नी विजय पाल, राज रानी पत्नी भरत सिंह, सावित्री पत्नी शिव राम निवासी थाना औरैया जनपद इटावा बताया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। किसी व्यापारी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें