फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ बनने का सपना छोड़ दें तूफानी सरोज, जनता का सपना पूरा करें : डॉ. अरविंद राजभर

विज्ञापन
अरविंद राजभर
विज्ञापन
केराकत। बीरमपुर में मंगलवार की दोपहर में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर पार्टी ने जिला कमांडर सोनल कहार के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सपा विधायक तूफानी सरोज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का सीईओ बनने का सपना तूफानी सरोज छोड़ दें, पहले यहां की जनता ने जो सपना देखा और मतदान किया, उसको पूरा करें। इसके बाद मंदिर जाकर घंटी बजाने का काम करें।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर विधायक का फंड कहीं और जा रहा है तो क्षेत्र का विकास कैसे होगा। देश स्तर पर सर्वेक्षण हो और आर्थिक आधार पर आरक्षण मिले, जो कमजोर है उनको अवसर मिलना चाहिए। एनडीए एलायंस में जौनपुर जनपद की दो विधानसभा सीटें हम अपने खाते में रखे हैं। जब वार्तालाप होगी तो पूरा प्रयास करेंगे कि दोनों सीटें सुभासपा को मिलें। यहां से हम अपने कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाकर सिर्फ विधायक ही नहीं बनाएंगे बल्कि क्षेत्र का विकास भी करके दिखाएंगे। प्रदेश की 84 सीटों पर हम तैयारी कर रहे हैं। जितनी भी सीटें मिलेंगी हम उन पर अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएंगे। इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव युवा मोर्चा शनि कहार, संतोष कहार, संतोष वर्मा, लालचंद कहार, मंत्री प्रतिनिधि वृजभान राजभर, प्रदेश सचिव अनुज चौहान, अनुप वर्मा, सूरज राजभर, नीरज सिंह, बंटी सिंह, अरुण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें