फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नरौली गांव में किशोरी का फंदे से लटकता शव मिला। घटना रविवार शाम लगभग 7 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी कुमारी करीना (16) पुत्री राजदेव गौतम रविवार की शाम घर में अकेली थी। माता-पिता घर से 200 मीटर दूर स्थित खेत में फसल देखने गए थे। घर में मौजूद बच्चे बाहर खेलने चले गए। शाम करीब 6 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। थोड़ी देर बाद 20-25 लोग जुट गए और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़वाया। जहां किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट, घटना से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें