फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी की बेवफाई पर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के जमालापुर चौकी अंतर्गत एक गांव में प्रेमी युवक की बेवफाई पर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। प्रेमिका 4 बच्चों की मां थी। भदोही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चौकी क्षेत्र के एक गांव की 4 बच्चों की मां का एक अविवाहित युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमिका साथ रखने की प्रेमी से जिद करने लगी। इस बात की भनक दोनों के परिजनों को भी लग गई। प्रेमी के परिजन प्रेमिका को किसी भी कीमत पर रखने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसके बाद प्रेमी ने धीरे-धीरे प्रेमिका से किनारा करना शुरू कर दिया। इसके चलते 20 फरवरी को महिला ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर हो गई। लोक- लाज के भय से परिजनों ने जौनपुर के बजाए भदोही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां 21 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इसके बाद प्रेमी घर छोड़कर भाग गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि महिला की मौत भदोही के एक अस्पताल में हुई थी। इसलिए पोस्टमार्टम भदोही जनपद में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें