फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को जगाने के लिए पत्थर फेंक रही थी लड़की........

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। करीब 3 बजे भोर में एक मकान पर थूक लगे पत्थर फेंकने वाली लड़की का रहस्य खुल गया है। पत्थर फेंकने का मकसद कोरोना फैलाना नहीं, बल्कि अपने साथी युवक को जगाना था। वह क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। वायरल फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए गुरुवार को पुलिस उस तक पहुंची। पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत देेते हुए उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के शेखजादा मोहल्ले की एक दुकान के सीसी टीवी फुटेज का वीडियो दो दिन पूर्व वायरल हुआ था। इसमें मंगलवार की भोर में एक लड़की सड़क पर खड़ी होकर दुकान के बगल वाले मकान पर पत्थर फेंक रही थी। पत्थर फेंकने से वह पहले बार-बार अपने मुंह के पास ले जा रही थी। देश के कई हिस्सों में थूक से कोरोना फैलाने का मामला सुर्खियों में होने के चलते मोहल्ले के लोग सहम गए थे। नीले रंग का छींटदार सूट पहनी लड़की की खोजबीन में दो दिन से जुटी पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। कपड़े के आधार पर लोगों ने उसकी पहचान करते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब लड़की को पकड़कर पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। लड़की के मुताबिक वह कक्षा-11 की छात्रा है। उसके साथ इसी मोहल्ले का लड़का भी पढ़ता है। दोनों में प्रेम संबंध है। उस रात घर से भागने का प्लान बनाकर वह पहुंची थी। ऐन वक्त पर लड़के का फोन बंद हो गया। उसे जगाने के लिए वह पत्थर फेंक रही थी। मुंह के पास पत्थर ले जाने का मकसद उसमें फूंक मारकर मिट्टी झाड़ना था। कोतवाली के एसएसआई हरिप्रकाश ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं। उनके परिजनों के सामने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें