फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत में जा रहा पानी घर के बाहर जमा होने से दो पक्षों में मारपीट, छात्रा को लगी गोली, चार घायल

Tue, 02 Feb 2021 01:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
घायल छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार की सुबह पाइप बिछाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान फायरिंग में गोली लगने से बीए की छात्रा घायल हो गई। साथ ही चार अन्य लोगों को भी चोट आई है।

विज्ञापन


घायल छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य का उपचार नजदीकी सीएचसी में चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गांव निवासी सभाशंकर तिवारी और दिनेश तिवारी के बीच घूर (कूड़ा स्थल) का पुराना विवाद चला आ रहा है। पांच महीने पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और चोटिल शख्स। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह एक पक्ष की ओर से सिंचाई के लिए पाइप बिछाया जा रहा था। पाइप फटा होने के कारण पानी रिसकर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर जाने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे से मारपीट के बाद पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी।

तीन राउंड फायरिंग में गोली लगने से छात्रा सीमा तिवारी(19) पुत्री श्रीचंद्र तिवारी घायल हो गई। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। मारपीट में श्रीचंद्र तिवारी, दूसरे पक्ष के सभाशंकर तिवारी समेत तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सीमा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें