फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में घर के बाहर खेल रही मासूम की ट्रैक्टर से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के फत्तूपुर निस्फी गांव में शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर से दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसूरत बिंद की पुत्री नैना (2) शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का ही चालक अपना ट्रैक्टर लेकर मुंगराबादशाहपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर से दबकर नैना की जान चली गई। हादसे में मासूम बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें