फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में बीटेक और फार्मेसी की काउंसलिंग शुरू, 24 नवंबर तक ब्रांच में रिपोर्ट करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार से यूपीएसईई-2020 के अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रारंभ हो गया। विभागवार की काउंसलिंग करने के बाद शिक्षण शुल्क जमा करने की अनुमति दी गई है। छात्रावास एलाट करने के लिए भी काउंटर बनाया गया है। जहां शुल्क जमाकर छात्र हास्टल एलाट करा सकेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी 21 से 24 नवंबर के बीच अपनी ब्रांच में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करेंगे। 21 नवंबर को फार्मेसी विभाग में 66 सीटों के सापेक्ष 28 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर प्रवेश ले लिया है। इन अभ्यर्थियों के शैक्षिक अंक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश के लिए प्रभारी राजीव कुमार, धर्मेंद्र, आलोक दास, पूजा सक्सेना एवं विजय बहादुर मौर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार बीटेक के लिए अलग-अलग ब्रांच के लिए छात्रों ने दाखिला लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. अमरेंद्र सिंह, शैलेश प्रजापति को बीटेक में प्रवेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवेश लेने वाले छात्रों कोे छात्रावास में फीस जमा कराने की जिम्मेदारी मोहम्मद इमाम एवं लाल बहादुर को सौंपी गई है।
बीपीएड की दक्षता परीक्षा 24 व एमएड की काउंसलिंग 25 को
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय बीपीएड सत्र 2020-22 और एमएड सत्र 2020-22 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। बीपीएड के 8 महाविद्यालयों की 400 सीटों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 नवंबर को एकलब्ध स्टेडियम में कराई जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी उसी दिन करा दी जाएगी। बीपीएड के 11 महाविद्यालयों में से 8 महाविद्यालयों ने मानक पूरा किया है। एमएड के लिए 12 महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 25 नवंबर को फार्मेसी भवन में होगी। इसमें 260 सीटों पर प्रवेश होगा, जिसके लिए रैंक 905 से 1277 तक कुल 373 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बीपीएड अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा व काउंसलिंग पत्र और एमएड का काउंसलिंग पत्र विश्वविद्यलय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें