15- रामपुर क्षेत्र के कदमतर रनापुर गांव में कार की टक्कर से किशोरी के गम्भीर रूप से घायल होने के बाद
- फोटो : JAUNPUR
रामपुर। जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर कदमतर रनापुर गांव के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से बालिका घायल हो गई। गंभीर रुप से जख्मी बालिका को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। काफी मशक्कत से पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
कदमतर रनापुर गांव निवासी सुशील की पुत्री रोशनी (6) सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। सिर में चोट के कारण गंभीर रुप से जख्मी बालिका को रामपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद भाग रही कार का पीछाकर ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने गांव के सामने जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।